Explore

Search

March 13, 2026 12:45 pm

पटना में LPG गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 4 FIR दर्ज | DM का बड़ा आदेश

पटना में LPG गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 4 FIR दर्ज | DM का बड़ा आदेश

पटना में LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 4 एफआईआर दर्ज; DM के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट

पटना: घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की गईं। इनमें पटना सदर अनुमंडल में 2 एफआईआर और दानापुर अनुमंडल में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये सभी मामले घरेलू एलपीजी गैस से जुड़े अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिला स्तर से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक अधिकारियों को एलपीजी गैस डीलरों और वितरकों के यहां नियमित निरीक्षण और छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं और आम जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ब्लैकमार्केटिंग, जमाखोरी या अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर बेचने की शिकायत मिलने पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर घरेलू एलपीजी गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान और जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया गया है। इन दलों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी उपभोक्ताओं और नियंत्रण कक्ष से मिली सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।
इसके अलावा जिला स्तर पर एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 को सक्रिय किया गया है। आम नागरिक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इस नंबर पर शिकायत या सूचना दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!