Explore

Search

March 14, 2026 12:53 am

नवादा के जंगल में AK-47 मिली! पुलिस ने खोला हथियारों का बड़ा राज | Bihar News

नवादा के जंगल में AK-47 मिली! पुलिस ने खोला हथियारों का बड़ा राज | Bihar News

नवादा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 समेत कई हथियार बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
न्यूज रिपोर्ट:
Nawada जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला Rajauli थाना क्षेत्र के जंगलों का है, जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने AK-47 राइफल समेत कई हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कुछ असामाजिक तत्व जंगलों में अवैध हथियार छिपाकर रखते हैं और इलाके में मजदूरों व ठेकेदारों को डराकर लेवी वसूलते हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने 12 मार्च 2026 को छापेमारी कर ग्राम डेलवा निवासी अजीत कुमार (पिता बलेश्वर यादव) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर से करीब 20 मीटर दूरी पर आम के पेड़ के पास छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 AK-47 राइफल, 2 .315 बोर राइफल, AK-47 के 21 कारतूस, .315 बोर के 10 कारतूस, 2 मैगजीन, 3 एम्युनिशन पाउच तथा 3 सेट कैमोफ्लाज वर्दी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक Abhinav Dhiman ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलता था। पुलिस दबाव बढ़ने के कारण हथियारों को जंगल में छिपाकर रखा गया था।
इस मामले में रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!