किशनगंज में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

किशनगंज: Bihar Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 14 मार्च 2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। जांच के दौरान मोटरसाइकिल का चेसिस और इंजन नंबर पंजीकरण विवरण से अलग पाया गया, जिससे वाहन चोरी का मामला सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने गहन पूछताछ, मानवीय आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 4 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर 6 चोरी की मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
Author: K k sanjay
Post Views: 785

Total Users : 10225980
Views Today : 4198