“नालंदा में 17 हजार रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई”
नालंदा से ब्रेकिंग न्यूज ; निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये रिश्वत लेते एक संसाधन शिक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नालंदा जिले के चंडी प्रखंड में की गई।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
जानकारी के अनुसार चंडी प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र में तैनात संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा पर अंतर वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि से संबंधित भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन किया।
17 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और मनोज कुमार वर्मा को 17,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी चंडी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष से की गई।
विशेष अदालत में पेशी
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पटना स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
2026 में अब तक कई कार्रवाई
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ 32 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में करीब 8 लाख 62 हजार रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है।






Total Users : 10074701
Views Today : 1726