Explore

Search

May 6, 2026 12:16 am

चैती नवरात्र पर कुंडल में भव्य कलश सह शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

चैती नवरात्र पर कुंडल में भव्य कलश सह शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार सिंह

चैती नवरात्र के शुभ अवसर पर समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुंडल ग्राम में भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर कुंडल मुख्य सड़क होते हुए राजघाट चौक, बाघमारा गांव के रास्ते पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय माता दी” के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सनातन धर्म से जुड़े लोगों के जयकारों ने माहौल को पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग दिया।
कलश लेकर चल रही कन्याओं का दल दुर्गा स्थान पहुंचकर वेदोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश स्थापित किया। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई।
आयोजकों ने बताया कि आज से संध्या काल में भागवत कथा ज्ञान का कार्यक्रम भी प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
कार्यक्रम में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, जदयू के विकास कुमार, पूजा समिति के मंत्री बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, भोला सिंह, मदन प्रसाद सिंह, चंद्रबलि सिंह, बिपुल कुमार, औम, विजय, मोलू, मोहित, राज कुमार सिंह समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!