Explore

Search

March 20, 2026 1:10 am

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरहिला के समीप श्री श्री 108 जय मां चैती दुर्गा मंदिर सरहिला परिसर में गुरुवार को चैती नवरात्र के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में 25 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सरहिला, बेलहर, बोरज होते हुए करेह नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं द्वारा कलश में जल भरा गया। इसके बाद यह यात्रा बरियाही घाट होते हुए पुन मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
इसमें मुख्य कलश बाराती के रूप में दिनेश मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी की विशेष भूमिका रही। वहीं पूरे अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराने में पंडित कृष्णानंद मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कराई।
प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र की विधिवत शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों एवं मंदिरों में विधि विधान पूर्वक कलश स्थापित कर माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा की आराधना की।
चैती नवरात्र के प्रथम दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी पूजा अर्चना में लीन नजर आए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति की धारा प्रवाहित होती रही। घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आरती की गई और व्रत-उपवास की शुरुआत हुई। अनुष्ठान अगले 10 दिनों तक चलेगा, जिसे लेकर मंदिरों से लेकर घरों तक विशेष तैयारी की गई है। साफ-सफाई, सजावट और पूजा सामग्री की व्यवस्था पहले से ही पूरी कर ली गई थी। श्रद्धालुओं में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ। मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह सहित गणेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, संजीत कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, शशि कुमार, शंभू कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, राजकिशोर, शिव शंकर कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!