Explore

Search

May 16, 2026 7:40 am

जिंदा युवक को मृत समझ भेजा पोस्टमार्टम, होश आते ही उठकर भागा – चौंकाने वाला मामला

जिंदा युवक को मृत समझ भेजा पोस्टमार्टम, होश आते ही उठकर भागा – चौंकाने वाला मामला

मध्यप्रदेश के गुना जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जिंदा युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार हड्डी मिल निवासी 20 वर्षीय युवक जान पारदी को 11 मार्च को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ याद नहीं। युवक का आरोप है कि जब उसे शाम को होश आया तो वह खुद को पोस्टमार्टम कक्ष में पाया। उस समय उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे, जिससे वह घबरा गया और वहां से भाग निकला।
अस्पताल चौकी पुलिस का कहना है कि उन्हें युवक की मौत की सूचना जरूर मिली थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम कक्ष में जांच की गई तो वहां कोई नहीं मिला। बाद में युवक अस्पताल परिसर में ही अपने परिजनों के साथ मिला, जहां वह बहस कर रहा था।
पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि युवक की हालत उतनी गंभीर नहीं थी, जितनी बताई जा रही थी। वहीं युवक का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती और मृत घोषित करने से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं।
यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गौरतलब है कि करीब तीन दशक पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब एक महिला मरीज को जिंदा रहते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!