जहांगीरपुर में शोक की लहर: सेवानिवृत दारोगा के भाई की पत्नी का सिलीगुड़ी में आकस्मिक निधन
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव के निवासी एवं सेवानिवृत दारोगा उमेश पासवान के छोटे भाई महेश पासवान की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि उनका निधन सिलीगुड़ी में हुआ, जहां वे किसी कार्यवश गई हुई थीं। अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिवंगत महिला मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थीं, जिनका सभी के साथ अच्छा व्यवहार था। उनके असामयिक निधन से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। लोगो ने
ईश्वर से प्रार्थना किया है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दे

Total Users : 10164154
Views Today : 3219