Explore

Search

May 16, 2026 5:16 am

Bihar Diwas 2026: Samastipur ke Singhia mein Schoolon mein Tithi Bhoj, Bachchon ki Khushi ne Jeeta Dil

बिहार दिवस पर सिंघिया प्रखंड के स्कूलों में तिथि भोज का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में तिथि भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन कराया गया और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर और जिला एमडीएम पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया। प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय बंगरहट्टा, प्राथमिक विद्यालय बगाही टोल, प्राथमिक विद्यालय भराट, प्राथमिक विद्यालय महुआ, प्राथमिक विद्यालय मिल्की, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुंभा डयोढ़ी, प्राथमिक विद्यालय शुंभा अनुसूचित, प्राथमिक विद्यालय मरवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्योटहर, प्राथमिक विद्यालय गोनवाड़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर भाररिया, प्राथमिक विद्यालय बांकुल, मध्य विद्यालय फुलहरा, प्राथमिक विद्यालय हरिपुर एवं प्राथमिक विद्यालय फुलहरा अनुसूचित सहित कई विद्यालयों में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान एमडीएम प्रभारी लाल बाबू दास ने सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तिथि भोज का आयोजन अत्यंत संतोषजनक एवं सराहनीय रहा, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव और उत्साह बढ़ा है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय बगाही टोल में तिथि भोज का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बच्चों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में प्रखंड उप प्रमुख रिंकू सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, राजेश कुमार राजू, राजू सिंह, महेश चौपाल, रविंद्र कुमार सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनकी विद्यालय के प्रति रुचि भी बढ़ती है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!