Explore

Search

September 17, 2026 3:01 pm

हाजीपुर: 50 हजार रिश्वत लेते जिला खनन कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार

हाजीपुर: 50 हजार रिश्वत लेते जिला खनन कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार

वैशाली (बिहार): भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने हाजीपुर में जिला खनन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार रोशन (डाटा एंट्री ऑपरेटर) और प्रमोद कुमार (परिचारी) शामिल हैं। दोनों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, गिट्टी भंडारण के लिए लाइसेंस जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया।
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!