Explore

Search

March 26, 2026 7:26 pm

भीषण गर्मी में गैस के लिए जंग! औरा HP एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़, घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता

भीषण गर्मी में गैस के लिए जंग! औरा HP एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़, घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता

Samastipur जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत औरा स्थित HP गैस एजेंसी पर घरेलू रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी परिसर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं, जहाँ लोग चिलचिलाती धूप में अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार करते नजर आए।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति  में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाएं और बुजुर्ग इस भीड़ और गर्मी में ज्यादा प्रभावित दिखे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गैस की नियमित सप्लाई होती रहे तो इस तरह की भीड़ से बचा जा सकता है। वहीं कई उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
हालांकि एजेंसी की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और गैस वितरण को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लग रहा है।

प्रशासन से मांग:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!