Explore

Search

September 17, 2026 1:08 am

किसान परिवार के बेटे अजीत ने मैट्रिक में 397 अंक लाए, अब IIT इंजीनियर बनने का सपना

किसान परिवार के बेटे अजीत ने मैट्रिक में 397 अंक लाए, अब IIT इंजीनियर बनने का सपना

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सलहा गांव के एक किसान परिवार के बच्चे ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान गणेशी यादव के पोते अजीत कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 397 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
अजीत कुमार, जो रंजीत राज के भतीजे हैं, ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर एक अच्छे संस्थान से IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है और भविष्य में एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं।
अजीत की इस उपलब्धि पर उनके चाचा रंजीत राज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कृषि कार्य करते हुए इतने अच्छे अंक लाना पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजीत आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने सपनों को साकार करेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!