Explore

Search

September 21, 2026 2:19 am

बेगूसराय में 12 हजार रिश्वत लेते सप्लाई ऑफिसर और डीलर गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

बेगूसराय में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डीलर गिरफ्तार

पटना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और डीलर (दलाल) विद्या सागर को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 2 अप्रैल 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 39/26 के तहत की गई। दोनों आरोपियों को मंसूरचक थाना क्षेत्र के लवटोल गांव के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया।
मामला भगवानपुर प्रखंड के एक परिवादी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जन वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित कार्यों के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच प्रक्रिया जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!