Explore

Search

June 16, 2026 12:31 am

सिंघिया पीएचसी में 11 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया जनसंख्या नियंत्रण में अहम कदम

सिंघिया पीएचसी में 11 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया जनसंख्या नियंत्रण में अहम कदम

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 11 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण (ऑपरेशन) किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने बताया कि समस्तीपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार द्वारा सभी महिलाओं का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया और महिलाओं की स्थिति सामान्य है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सरकार की जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ परिवार को स्वस्थ और समृद्ध बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी आगे आकर परिवार नियोजन के उपाय अपनाने चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा बंध्याकरण करवाने वाले लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि (पारितोषिक) भी दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और महिलाएं भी आगे आकर परिवार नियोजन में सहयोग कर रही हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!