Explore

Search

September 27, 2026 10:55 pm

रोहतास में मैरिज हॉल पर बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां पकड़े गए, देह व्यापार का खुलासा!

रोहतास में मैरिज हॉल पर बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां पकड़े गए, देह व्यापार का खुलासा!

रोहतास, बिहार: बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मैरिज हॉल में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 80 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान मौके पर आपत्तिजनक स्थिति देखी गई, जिससे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
यह छापेमारी दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम प्रभात कुमार ने किया। प्रशासन को पहले से सूचना मिली थी कि इस हॉल में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

भागते पकड़े गए युवक-युवतियां
जैसे ही टीम ने रेड मारी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच में करीब 75 से अधिक लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए।

शादीशुदा महिलाएं भी शामिल
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक युवतियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी बताई जा रही हैं। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

क्या बोले अधिकारी
एसडीएम प्रभात कुमार ने कहा कि:
“मैरिज हॉल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
वहीं एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि:
“मामले की गहन जांच जारी है, सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।”

कर्मचारियों से भी पूछताछ
पुलिस ने मैरिज हॉल के कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे नेटवर्क का खुलासा जल्द होने की संभावना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!