Explore

Search

June 25, 2026 9:19 pm

दरभंगा में सुरक्षा अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वेलरी शॉप्स की सघन जांच अभियान जारी

दरभंगा में सुरक्षा अलर्ट: बैंक, ATM और ज्वेलरी शॉप्स की सघन जांच अभियान जारी

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की सघन जांच की जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे CCTV कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया, साथ ही बैंक लॉकर की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। इसके अलावा बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!