सिंघिया में जलावन में आग लगाने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे पंचायत के मालघाट लादा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने SH-88 सड़क किनारे रखे जलावन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से तुरंत सिंघिया थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पूरा मोहल्ला जलकर राख हो सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले को लेकर सिंघिया थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Total Users : 10177205
Views Today : 3772