Explore

Search

April 14, 2026 3:29 pm

आर्ट्स स्टडी सर्किल दरभंगा के निर्देशक इस०के०पोद्दार के द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा : (कुशेश्वरस्थान ) आर्ट्स स्टडी सर्किल दरभंगा के निर्देशक इस०के०पोद्दार के द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी कालेज के पुस्तकालय भवन में किया गया । संस्था के निदेशक श्री पोद्दार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा में संस्थान में अध्ययनरत जिला टॉपर एवं अच्छे अंक लाने बाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय विशिष्ट अतिथि शिक्षक लखिन्द्र राम, बैजनाथ मुखिया,रोशन राय बीजेपी मंडल अध्यक्ष कुशेश्वर स्थान पूर्वी,चन्द्र किशोर यादव, अमर कांत पोद्दार, राजू सर गोल स्टडी पॉन्टिंग, आर के शर्मा प्रभात खबर के पत्रकार संतोष पोद्दार को संस्था के निदेशक श्री पोद्दार ने पाग चादर व माला से सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ कल्चरल प्रोग्राम के साथ किया गया जिसमें छात्राओं ने भाव नृत्य और आगत अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत की । शिक्षक लखिन्द्र राम ने देश के भावी पीढ़ी के बिद्यार्थी के लिए कहा कि वर्तमान समय के चकाचौंध में न परकर अपने लक्ष्य की और ध्यान आकृष्ट करते रहें। उन्होनें कहा कि दरभंगा शहर में एक मात्र आर्ट्स पढ़ने बाले बिद्यार्थियों के लिए आर्ट्स स्टडी सर्किल है जिसके निदेशक एस•के पोद्दार जी हैं जो दरभंगा में 2026 में अच्छा रिजल्ट दिया है।
दरभंगा जिला टॉपर रिया कुमारी 468,चौथा रैंक,मो•नौशाद 464,मो इश्तयाक अहमद 463 अंक मधुबनी को पाग चादर माला के अलावे टैब, प्रस्त्री पत्र,एवं मोमेंटो से सम्मानित किया। वही 60% से अधिक अंक लाने वाले 100+ छात्र छात्राओं को संस्थान के निदेशक ने मैडल,प्रस्तिपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्रओं के अलावे सैकड़ो अविभाक उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!