Explore

Search

April 15, 2026 12:00 am

जयंती समारोह आयोजित

जयंती समारोह आयोजित

आज दिनांक-14.04.26 को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई l उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, संचालन राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने की l समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती तथा राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ￰शोषित व पीड़ित समाज को जगाने, संगठित करने, अपनी शक्ति से परिचित कराने तथा अपने अधिकारों का प्रयोग सम्मान सहित करने के लिए प्रेरित किया l उन्होंने दलितों को “शिक्षित हो, संघर्ष करो और संगठित हो” का नारा देकर मुक्ति का रास्ता दिखाया l बाबा साहेब को केवल दलित हितों को बढ़ाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही केवल याद नहीं किया जाता है बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं उसके आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है l बाबा साहब ने सामाजिक असमानता को दूर करने एवं वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय संविधान के निर्माण में अनेक प्रावधान किए l इसके लिए संपूर्ण देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे l इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, प्रवक्ता संजय नायक, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, अल्पसंख्यक सेल जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू यादव, प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जिला महासचिव सुंदरेश्वर राय, पैक्स अध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मी यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, वरीय नेता जगदीश राय, जिला महासचिव राकेश कुमार कुशवाहा, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, राजद नेता जगदीश चौपाल, वरीय राजद नेता रामाश्रय यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, जिला महासचिव अरुण राय, राजद नेता मोo जकी अहमद आरजू, विजेन्द्र राम, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, प्रोफेसर कमलेश राय, राजाराम महतो, मोo राजा, सरिता कुमारी, मोo सद्दाम, करण भास्कर सहित शहर के प्रमुख समाजसेवीगण भी मौजूद थे l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!