Explore

Search

July 28, 2026 11:41 am

सिंघिया में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी, दूसरे दिन बीडीओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सिंघिया में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी, दूसरे दिन बीडीओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जनगणना 2027 के तहत सिंघिया प्रखंड ग्रामीण में प्रगणकों एवं प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक (प्रथम बैच) आयोजित है, जिसमें कुल 45 प्रतिभागी शामिल हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन फील्ड ट्रेनर नितेश कुमार एवं दीपक कुमार द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित बिंदुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सटीकता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है, जिससे सही आंकड़े प्राप्त हो सकें।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 के लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का संयुक्त रूप से बैच बनाकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। सिंघिया प्रखंड (ग्रामीण) में कुल 326 मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए 325 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जनगणना कार्य की निगरानी के लिए 56 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
प्रखंड के अंतर्गत कुल 44 राजस्व ग्राम हैं, जिनके आधार पर मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) का निर्धारण किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केo जीo एकेडमी सिंघिया में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण एवं फील्ड कार्य से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।मौके पर सुमित कुमार मनोज साफी राज कमल, प्रवीण कुमार समेत कई शिक्षक उपस्थित थे तथा जिला स्तर के अधिकारी भी पहुंचे थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!