रोहिणी आचार्य का बीजेपी पर तंज, सम्राट चौधरी को लेकर उठाए सवाल
बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजद नेता Rohini Acharya ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं।
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में Samrat Choudhary को लेकर तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए “केवल एक घूमंतु ही मिला।”
उन्होंने आगे कहा कि अपनी स्थापना के 46 साल बाद भी Bharatiya Janata Party के पास बिहार में नेतृत्व का भारी अभाव है। पार्टी न तो अपने दम पर सरकार बना पाई है, न ही किसी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर सकी है।
रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि भाजपा अब तक ऐसा कोई मजबूत नेता तैयार नहीं कर पाई है, जिसे व्यापक स्तर पर जनता की स्वीकृति और पहचान मिल सके।
इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।

Total Users : 10310732
Views Today : 2255