Explore

Search

May 5, 2026 8:53 pm

समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ

समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ

17 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा अभियान, पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना प्रक्रिया

समस्तीपुर | दिनांक: 18 अप्रैल 2026
समस्तीपुर जिले में ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वयं पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर इस डिजिटल पहल का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले के वरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 1 मई 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान जिले के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब जनगणना को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे डेटा संग्रहण में सटीकता आएगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। साथ ही नागरिकों को प्रगणकों (Enumerators) का इंतजार किए बिना खुद अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा मिलेगी।
सभागार में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षित नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!