Explore

Search

August 6, 2026 10:36 am

सिंघिया में भीषण ट्रक हादसा, सड़क हुई संकीर्ण—चालक बाल-बाल बचा

सिंघिया में भीषण ट्रक हादसा, सड़क हुई संकीर्ण—चालक बाल-बाल बचा

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क (SH-88) पर बलहा गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्याज से लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मुख्य सड़क आंशिक रूप से संकीर्ण हो गई और आवागमन प्रभावित हो गया।
घटना के संबंध में ट्रक चालक परम हंस राय ने बताया कि वह नासिक से प्याज लेकर सहरसा जा रहा था। इसी दौरान बलहा के पास सामने से आ रही एक ट्रक सड़क पर दबाव बनाते हुए रोसड़ा की ओर जा रही थी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी श्याम कुमार मेहता मौके पर पहुंचे और ग्रामीण चौकीदार मो नजरे को ट्रक की सुरक्षा में तैनात कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।
फिलहाल सड़क आंशिक रूप से बाधित है, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!