पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज द्वारा उचकागांव थाना थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, गुंडा पंजी, अपराध निर्देशिका, भाग-02 एवं भाग-03 का अवलोकन किया गया। साथ ही हाजत, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, वाहन जांच अभियान तथा शराबबंदी से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण, शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा पुलिस कार्यों में तत्परता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 88

Total Users : 10230880
Views Today : 1898