Explore

Search

September 23, 2026 6:30 pm

सिंघिया प्रखंड का महरा पंचायत बना विकास की मिसाल, 5 वर्षों में बदली तस्वीर

सिंघिया प्रखंड का महरा पंचायत बना विकास की मिसाल, 5 वर्षों में बदली तस्वीर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत इन दिनों अपने तेज़ विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पिछले 20 वर्षों में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था, वहीं बीते 5 वर्षों में पंचायत की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में गांव-गांव सड़क निर्माण, गली-नाली निर्माण, बाउंड्री वॉल, शवदाह गृह निर्माण और बड़े पैमाने पर पौधारोपण जैसे कई जनकल्याणकारी कार्य किए गए हैं। इन कार्यों से लोगों की दैनिक जिंदगी में काफी सुधार देखने को मिला है।
मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव ने भी इन विकास कार्यों की पुष्टि करते हुए बताया कि पंचायत में गली, नाली, सड़क, बाउंड्री वॉल और पौधारोपण जैसे कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विवाह भवन और हाट निर्माण जैसे कुछ कार्य अभी बाकी हैं, जिन्हें भविष्य में पूरा करने का लक्ष्य है।
वहीं पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत प्रकृति और मानव हित में पौधारोपण कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया गया, जो एक उदाहरण बन गया है।
खास बात यह है कि पंचायत के कई लोगों ने संतोष जताते हुए कहा कि वे आगामी चुनाव में पुनः इसी मुखिया को समर्थन देने का मन बना चुके हैं, जिससे विकास की यह गति आगे भी जारी रह सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!