Explore

Search

April 20, 2026 1:12 am

सिंघिया बाजार में जाम से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित

सिंघिया बाजार में जाम से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बाजार, जो अब नगर पंचायत का हिस्सा बन चुका है, लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। इस कारण आम लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार के दुकानदारों का कहना है कि यहां आए दिन जाम लग जाता है, जिससे ग्राहकों को बाइक लेकर आने-जाने और दुकानों के पास वाहन खड़ा करने में दिक्कत होती है। इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है और बिक्री में गिरावट देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सिंघिया कलाली चौक से सालेपुर जाने वाली बायपास सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए।तो भारी वाहनों का परिचालन बाजार से हटाकर बायपास मार्ग से किया जाएगा, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और बाजार में यातायात सुचारू रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!