Explore

Search

September 23, 2026 6:34 pm

सिंघिया में दुर्घटनाग्रस्त 16 चक्का ट्रक हटाया गया, यातायात बहाल

सिंघिया में दुर्घटनाग्रस्त 16 चक्का ट्रक हटाया गया, यातायात बहाल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा स्थित स्टेट हाईवे-88 पर आज सुबह प्याज लदी 16 चक्का ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी श्याम कुमार मेहता ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। उनके निर्देश पर दो क्रेन मंगवाए गए, जिनकी मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सावधानीपूर्वक सड़क से हटाया गया।
ट्रक को हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात फिर से सुचारू रूप से बहाल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!