Explore

Search

August 27, 2026 12:02 am

सिंघिया के लीलहौल में असंग देव महाराज के सत्संग में उमड़ा जनसैलाब

सिंघिया के लीलहौल में असंग देव महाराज के सत्संग में उमड़ा जनसैलाब

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लीलहौल गांव में आयोजित संत समागम में उस समय भक्ति का माहौल बन गया, जब देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज के सत्संग में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ सत्संग का श्रवण किया।
संत असंग देव महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सत्संग करने और सुनने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने लोगों को सत्य, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्था भी सराहनीय रही।
कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया राम प्रवेश साहू, मदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और सत्संग कार्यक्रम देर तक चलता रहा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!