Explore

Search

May 9, 2026 9:05 am

नालंदा में महिला पर्यवेक्षिका 3,200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नालंदा में महिला पर्यवेक्षिका 3,200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को एक बड़ी सफलता मिली है। नालंदा जिले के नगरनौसा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी को 3,200 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को इस मामले में सेविका बेबी कुमारी द्वारा  शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पोषाहार से संबंधित राशि के कागजात पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद 6 मई 2026 को निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसे निगरानी के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में यह 52वां मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अब तक 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही, कुल 17,51,200 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।निगरानी

ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि रिश्वत की राशि कम या ज्यादा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, भ्रष्टाचार के हर मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!