सिंघिया हटिया में मोबाइल चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना सिंघिया कलाली चौक स्थित हटिया बाजार की बताई जा रही है, जहां काफी भीड़भाड़ के बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित अवधेश सिंह ने बताया कि वह आज शुक्रवार को सिंघिया हटिया में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। बाजार में अत्यधिक भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल निकालना चाहा तो वह गायब मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका।
घटना के बाद पीड़ित ने सिंघिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने की मांग की है।
Author: K k sanjay
Post Views: 121

Total Users : 10230592
Views Today : 1039