सिंघिया हजारी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की ठोकर लगने से बाइक सवार 2लोग घायल हो गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग एसएच88 पर हजारी पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की ठोकर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गया है जिसे सिंघिया थाने के 112 का पुलिस ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया है जहां उपस्थित डॉक्टर अविनाश तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के तालीपुर ग्राम के मोती यादव के पुत्र राजू यादव और भूटाय यादव के पुत्र मोती यादव के रूप में किया गया है बताया गया कि ये लोग बाइक से सिंघिया आ रहा था कि हजारी पेट्रोल पंप के निकट टैक्टर वाले ने जोरदार ठोकर मार दिया था






Total Users : 10097747
Views Today : 1213