Explore

Search

September 20, 2026 11:59 pm

सोशल मीडिया पर रुपये लेने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

सोशल मीडिया पर रुपये लेने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) योगेश्वर साह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), रोसड़ा द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर एएसआई योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। समस्तीपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!