Explore

Search

September 20, 2026 9:41 pm

सिंघिया केजी एकेडमी परिसर में बनेगा डिग्री कॉलेज, प्रबंध समिति ने दी ढाई एकड़ जमीन

सिंघिया केजी एकेडमी परिसर में बनेगा डिग्री कॉलेज, प्रबंध समिति ने दी ढाई एकड़ जमीन

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया केजी एकेडमी परिसर में डिग्री कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए करीब ढाई एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लेकर ध्वनि मत से स्वीकृति भी दे दी गई ।और उक्त जमीन पर कचरा साफ सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सिंघिया में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग उन्होंने विधानसभा में दो बार उठाई थी, जिसके बाद इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और यातायात की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज का निर्माण सिंघिया केजी एकेडमी परिसर में ही कराया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, कौशल सिंह, वार्ड पार्षद अमरनाथ सिंह, अशोक चौधरी सहित कई लोगों ने सिंघिया मुख्यालय में डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक के प्रति आभार जताया।

बैठक में सर्वेश्वर सिंह, बमबम गिरी, रिंकू सिंह, पंकज सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!