Explore

Search

June 14, 2026 1:32 am

Breaking News:सिंघिया में खरीफ महाभियान के तहत किसान कर्मशाला का आयोजन, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

सिंघिया में खरीफ महाभियान के तहत किसान कर्मशाला का आयोजन, वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित किसान भवन में आज शुक्रवार को शारदीय (खरीफ) महाभियान 2026 के अंतर्गत “प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कर्मशाला के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने, बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और नई कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लादा फार्म में पदस्थापित कृषि वैज्ञानिक इत्ता ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, फसल प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना है, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, बृजेंद्र सिंह मुरारी, मिथिलेश सिंह, रंजीत सिंह, रंजीत पासवान, अरुण सिंह, सिकंदर यादव, रामचंद्र यादव, रंजीत यादव, संजय कुमार, कुंदन चौधरी, अजय सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, मो. सज्जाद, विपिन झा समेत कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!