एसडीओ और एसडीपीओ की उपस्थिति में कुंडल-1 एवं कुंडल-2 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-1 एवं कुंडल-2 पंचायत में आज मंगलवार को बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, बिजली विभाग के जेई शशि शेखर सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर लाल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधु प्रदर्शनी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह तथा अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे



Total Users : 10121364
Views Today : 3299