सिंघिया में प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का निरीक्षण, तीन दिनों में 306 आवेदन प्राप्त, 249 का हुआ निष्पादन
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय “प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर” का निरीक्षण गुरुवार को अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा के राजेश कुमार साहू ने किया। यह शिविर 16, 17 एवं 18 जून तक आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं योजनाओं के लगाए गए काउंटरों का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। शिविर में कुल 16 योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए थे, जबकि एक काउंटर अन्य योजनाओं के लिए था। इस तरह कुल 17 काउंटरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के काउंटर पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने कुछ लाभुकों के बीच बीज का वितरण भी किया।
शिविर के तीन दिनों में कुल 306 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 249 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। शिविर में कुल 395 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
योजना वार प्राप्त आवेदनों में आयुष्मान भारत योजना में 5 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन कर दिया गया। आयुष्मान वय वंदना कार्ड में 92 आवेदन आए और सभी का निष्पादन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 146 आवेदनों में 141 का निष्पादन किया गया।
इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 2 आवेदन, पीएम आवास योजना में 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें एक आवेदन लंबित रहा। लखपति दीदी योजना में 2 आवेदन, वी भी रामजी योजना में 5 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन कर दिया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6 आवेदनों का भी निष्पादन किया गया।
आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड से संबंधित 4 आवेदन प्राप्त हुए, जो लंबित हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 11 आवेदन एवं कल्याण विभाग से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए, जो लंबित रहे।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) जितेंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।



Total Users : 10126179
Views Today : 2428