Explore

Search

September 19, 2026 6:42 pm

सिंघिया में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिंघिया में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौरकाही ग्राम में बीती रात्री सोमवार को विषैले सर्प के काटने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दौरकाही ग्राम निवासी राम उदगार शर्मा की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार, बीती रात कौशल्या देवी घर में रखे भूसकार से भूसा निकालने गई थीं। इसी दौरान वहां छिपे एक विषैले सर्प ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाना की पुलिस पदाधिकारी ज्योति कुमारी पीएचसी पहुंचीं और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।तथा आज मंगलवार को
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!