Explore

Search

June 25, 2026 12:49 pm

बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 25 से 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 25 से 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

पटना: बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ने से जहां कई जिलों में भीषण गर्मी का असर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 से 29 जून के बीच राज्य के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और कैमूर में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान और गोपालगंज में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
29 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
कैमूर रहा सबसे गर्म जिला
बीते 24 घंटों में कैमूर बिहार का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बक्सर में 41.4 डिग्री और गया में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 से 29 जून के बीच बारिश होने से राज्य के तापमान में कमी आ सकती है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!