मुहर्रम को लेकर सिंघिया प्रशासन अलर्ट, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी ने निकाला फ्लैग मार्च
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिंघिया प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। आज बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचल अधिकारी कुमारी सरिता रानी एवं सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व सभी समुदायों के सहयोग और शांति के साथ मनाया जाए। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Total Users : 10164681
Views Today : 1234