Explore

Search

June 28, 2026 10:50 pm

सालेपुर पंचायत में जल-नल योजना ठप, मुखिया ने जिला प्रशासन से पानी आपूर्ति बहाल कराने की मांग की

सालेपुर पंचायत में जल-नल योजना ठप, मुखिया ने जिला प्रशासन से पानी आपूर्ति बहाल कराने की मांग की

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत में जल-नल योजना की समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया अशोक पासवान ने जिला प्रशासन से पानी आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है।
मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद पंचायत के किसी भी वार्ड में लोगों को जल-नल योजना का पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है। कई महीनों से जल-नल योजना बंद पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जल-नल योजना को ग्राम पंचायत से हटाकर पीएचईडी विभाग को सौंपे जाने के बाद से ही पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इस संबंध में कई बार पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
मुखिया ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द जल-नल योजना को दुरुस्त कर पंचायत के सभी वार्डों में नियमित पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!