Explore

Search

July 3, 2026 1:18 am

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 24 घंटे में 153 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 24 घंटे में 153 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

 

ड्रोन लॉन्च साइट, हथियार डिपो और कमांड सेंटर पर मिसाइल व ड्रोन से हमला, कीव में आवासीय इमारत पर भी अटैक में 23 लोगों की मौत।

विश्व समाचार | पी न्यूज़

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान रूस ने यूक्रेन के 153 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। इन हमलों में मिसाइल, स्ट्राइक ड्रोन, ऑपरेशनल-टैक्टिकल एयरक्राफ्ट और आर्टिलरी का इस्तेमाल किया गया।

रूस का दावा है कि हमले में यूक्रेन की लंबी दूरी की ड्रोन लॉन्चिंग साइट्स, हथियारों के गोदाम, कमांड सेंटर, परिवहन ढांचे तथा विदेशी लड़ाकों के अस्थायी ठिकानों को निशाना बनाया गया। रूसी सेना का कहना है कि इस कार्रवाई से यूक्रेन की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि यह हमला हाल के दिनों में रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा सुविधाओं पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब यूक्रेन की ड्रोन हमले की क्षमता को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक आवासीय इमारत पर भी हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है।

लगातार बढ़ते हमलों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में युद्ध किस दिशा में आगे बढ़ता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!