Explore

Search

July 23, 2026 2:07 am

सिंघिया में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत ,मुर्दा भी खाता राशन

माहे पंचायत में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, मृत महिला के नाम पर उठाव की शिकायत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के राशन वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी मनोज कुमार सिंह ने वार्ड संख्या 12 की जन वितरण प्रणाली विक्रेता मधु प्रिया के विरुद्ध रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार की उपस्थिति में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) उत्कर्ष दुबे को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डीलर द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि डीलर की सास स्वर्गीय रेणु देवी की मृत्यु हो चुकी है, इसके बावजूद उनके नाम पर अंत्योदय योजना का राशन फर्जी तरीके से उठाया जा रहा है। इसके अलावा अमित कुमार, बैजनाथ साहू और आरती कुमारी के राशन कार्ड में कथित रूप से राजकुमार सिंह का नाम जोड़कर वर्ष 2020 से राशन उठाने का आरोप लगाया गया है। वहीं सूर्य नारायण सिंह के नाम पर भी राशन उठाकर घोटाला किए जाने की शिकायत की गई है।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!