रोसड़ा में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के साहपुर निवासी मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरभ के रूप में किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली उसके हाथ में लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) एवं डीआईयू की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रोसड़ा के नेतृत्व में जांच जारी है तथा दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई करने की करवाई में पुलिस जुट गई है

Total Users : 10161270
Views Today : 110