Explore

Search

September 19, 2026 8:15 pm

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, पर्सनल विभाग के APO को साथ ले जाने की सूचना; रेल मंडल कार्यालय में मचा हड़कंप

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, पर्सनल विभाग के APO को साथ ले जाने की सूचना; रेल मंडल कार्यालय में मचा हड़कंप

 

समस्तीपुर l समस्तीपुर रेल मंडल (DRM) कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम अचानक कार्यालय पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। CBI की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही पूरे रेल मंडल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे दिन इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

 

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने रेल मंडल के पर्सनल विभाग में तैनात एक सहायक कार्मिक अधिकारी (Assistant Personnel Officer – APO) से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के बाद CBI टीम संबंधित अधिकारी को अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि, अधिकारी को हिरासत में लिया गया है या केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

 

बताया जा रहा है कि CBI की टीम ने कार्रवाई के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की और आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में लिए। हालांकि, छापेमारी किस मामले में की गई है और जांच का विषय क्या है, इस संबंध में CBI ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 

इस घटना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में दिनभर कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

 

CBI की कार्रवाई को देखते हुए माना जा रहा है कि मामला गंभीर प्रकृति का हो सकता है। हालांकि, जब तक जांच एजेंसी या रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जाता, तब तक कार्रवाई के कारणों को लेकर किसी भी तरह का दावा करना उचित नहीं होगा।

 

फिलहाल सभी की नजर CBI की अगली कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!