Explore

Search

July 24, 2026 12:38 am

सिंघिया नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया

सिंघिया नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया नगर पंचायत में आज गुरुवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने किया।

 

प्रशासन की मौजूदगी में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस अभियान में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, नगर पंचायत के कर्मी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी के कारण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन ने केवल अस्थायी अतिक्रमण हटाया है, जबकि स्थायी रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से स्थायी अतिक्रमण को भी हटाकर सभी के साथ समान व्यवहार करने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया कि नियमों के अनुसार आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!