Explore

Search

September 20, 2026 10:25 pm

माहे पंचायत भवन तक सड़क नहीं, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई सड़क निर्माण की गुहार

माहे पंचायत भवन तक सड़क नहीं, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई सड़क निर्माण की गुहार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत में पंचायत भवन और दलित टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के समीप स्थित दलित टोला की आबादी एक हजार से अधिक है, लेकिन आज तक वहां से मुख्य सड़क और पंचायत भवन तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप कुमार से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बचपन से लेकर अब तक कई पीढ़ियां इस समस्या से जूझती रही हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने स्थायी समाधान नहीं कराया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ संदीप कुमार ने संबंधित विभाग आरडब्ल्यूडी (ग्रामीण कार्य विभाग) के अधिकारियों को स्थल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि दलित टोला के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!