Explore

Search

August 11, 2026 4:40 pm

सिंघिया की दो पंचायतों में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा

सिंघिया की दो पंचायतों में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड की दो पंचायतों में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में आगामी 18 अगस्त 2026,मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने दोनों पंचायतों में निर्धारित शिविर स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत राज बंगरहट्टा में पंचायत सरकार भवन बंगरहट्टा में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित होगा। वहीं ग्राम पंचायत राज वारी में मध्य विद्यालय वारी के प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।

बीडीओ के निर्देश पर दोनों पंचायतों में शिविर को लेकर लाउडस्पीकर और माइकिंग के माध्यम से आम लोगों को जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायत, समस्या और सुझाव को लेकर शिविर से पहले पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा करने की अपील की जा रही है।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को पत्र के माध्यम से आवश्यक सूचना दे दी गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!