Explore

Search

September 14, 2026 5:45 pm

सिंघिया में अब वरीय शिक्षक ही होंगे एचएम, कनीय शिक्षकों को प्रभार छोड़ने का निर्देश

सिंघिया में अब वरीय शिक्षक ही होंगे एचएम, कनीय शिक्षकों को प्रभार छोड़ने का निर्देश

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (एचएम) के प्रभार को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा ने सख्त निर्देश जारी किया है। निर्देश के अनुसार, जहां वरीय शिक्षक मौजूद हैं, वहां कनीय शिक्षक एचएम के पद का प्रभार नहीं संभालेंगे।

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोडिहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहद्दीपुर, उच्च विद्यालय लगमा, मध्य विद्यालय लगमा उत्तर, प्राथमिक विद्यालय भूषणा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहट और उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलहरा के कनीय शिक्षकों को अविलंब वरीय शिक्षक को एचएम का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है।

बीईओ मनोज झा ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कनीय शिक्षक प्रभार सौंपने में आनाकानी करता है, तो उसके सितंबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा।

वहीं, यदि कोई वरीय शिक्षक एचएम का प्रभार लेने से इनकार करता है, तो उसके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। इस निर्देश के बाद संबंधित विद्यालयों में एचएम प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!