जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
समस्तीपुर, 18 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में उद्योग विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की ग
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों तथा लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे ऋण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नए उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पूर्व से संचालित औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का भी समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उद्यमियों को विभागीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाएं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा पात्र लाभुकों को समय पर इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (GM DIC), कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Total Users : 10222867
Views Today : 4571