Explore

Search

September 20, 2026 1:35 pm

सिंघिया में स्कूल तो बना, लेकिन रास्ता नहीं; भाजपा नेता रहमतुल्लाह ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

सिंघिया में स्कूल तो बना, लेकिन रास्ता नहीं; भाजपा नेता रहमतुल्लाह ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सोनमा में सरकारी स्कूल भवन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन विद्यालय तक आने-जाने के लिए उचित रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के मौसम में विद्यालय के आसपास खेतों में खेती होने के बाद चारों तरफ झाड़ियां और जंगल जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने के दौरान सांप, बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।

इस समस्या को लेकर भाजपा नेता मो. रहमतुल्लाह ने स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी से पहल कर विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में चुनाव के दौरान मतदान केंद्र भी बनाया जाता है। इसके बावजूद अब तक विद्यालय तक सुगम रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!